हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home देश महाराष्ट्र के...

    महाराष्ट्र के चेंबूर में दीवार गिरी, 11 लोगों की मौत

    मुंबई में भारी बारिश के कारण घरों में घुसा पानी, सड़कें और रेलवे ट्रैक भी जलमग्न

    मुंबई (एजेंसी)। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भारी बारिश के चलते जलमग्न हो गई। रविवार सुबह 3.30 बजे से भारी बारिश का दौर जारी है। रेलवे ट्रैक, सड़कें पानी में डूब गई हैं और हर ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। इसी बीच भारी बारिश के चलते चेंबूर के भारत नगर इलाके में दीवार ढहने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है। एनडीआरएफ के साथ ही राहत और बचाव कार्य में स्थानीय प्रशासन के लोग जुटे हैं।

    रविवार को मुंबई में बारिश का पानी बोरीवली पूर्वी इलाके में घुस गया। यहां पानी में कार भी बहती नजर आई है। मुंबई के कांदिवली पूर्वी इलाके के हनुमान नगर में घरों में बारिश का पानी घुस गया है। आईएमडी ने 24 घंटे की चेतावनी में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। बारिश के कारण सेंट्रल मेन लाइन और हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

    इसके अलावा मुंबई के विक्रोली इलाके में रविवार तड़के एक ग्राउंड प्लस वन आवासीय इमारत ढह गई, जिसमें बीएमसी के अनुसार तीन लोगों की मौत हो गई। बचाव कार्य चल रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlinked in , YouTube  पर फॉलो करें।