हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सतगामा खाप ने...

    सतगामा खाप ने लिया फैसला :

    Satgama-Khap sachkahoon

    अगले 10 सालों तक नहीं करेंगे धान की बिजाई

    • उल्लंघन करने वाले पर लगेगा एक लाख जुर्माना

    चरखी दादरी (सच कहूँ न्यूज)। आज पानी की समस्या गंभीर बनती जा रही है। पानी को बचाने के लिए सरकार व प्रशासन द्वारा जहां जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं तो वहीं अब किसान भी जल संरक्षण के महत्व को समझते हुए आगे आए हैं। इसी के तहत चरखी दादरी जिले की सतगामा खाप ने एक अनूठा एवं अहम् फैसला लिया है। इस फैसले के बाद यदि कोई 10 वर्षों तक धान की बिजाई करेगा तो खाप द्वार उस किसान पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा

    सतगामा खाप की पंचायत प्रधान जगबीर महला की अध्यक्षता में गांव कन्हेटी के मंदिर में आयोजित की गई। पंचायत में खाप के अंर्तगत आने वाले गाँवों के प्रबुद्धजनों ने हिस्सा लिया। करीब दो घंटे चली पंचायत में सर्वसम्मति से फैसला लिया कि खाप के किसी भी गांव में कोई किसान आगामी 10 सालों तक धान की बिजाई नहीं करेगी। अगर खाप के किसी भी गांव में किसान ने धान की बिजाई की तो एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही कठोर फैसला भी लिया जा सकता है। सतगामा खाप प्रधान जगबीर महला ने बताया कि सरकार द्वारा धान की जगह दूसरी फैसलों की बिजाई के लिए प्रेरित किया जा रहा है और किसानों को प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। इसी कड़ी में धान की बिजाई पर पूर्णतय प्रतिबंध रहेगा और प्रशासन के माध्यम से किसानों को प्रोत्साहन राशि दिलवाई जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।