हमसे जुड़े

Follow us

30.7 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सावधान! फिर प...

    सावधान! फिर पैर पसार रहा कोरोना, रखें सावधानी

    Coronavirus

    24 घंटे में 44 हजार से ज्यादा नए केस, 555 मौतें

    नई दिल्ली (एजेंसी)। रोजाना 29000 हजार मामलों तक पहुंचा कोरोना का आंकड़ा अब एक बार फिर डराने लगा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 44,230 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 42,360 लोग ठीक भी हुए है। वहीं, 555 और लोग जिंदगी की जंग हार गए। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,15,72,344 तक पहुंच चुकी है। वहीं सक्रिय मामले 4,05,155 हैं। अब तक 3,07,43,972 लोग कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। इसके अलावा देश में कोरोना संबंधी 4,23,217 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक 45,60,33,754 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

    जानें, कोरोना से बचाव के लिए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का संदेश

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 45.55 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में 51,83,180 टीके की खुराक दी गई। वहीं, 1,06,88,664 लोगों को अब तक पूर्ण टीकाकरण के साथ राज्य सूची में महाराष्ट्र शीर्ष पर है। सरकार के मुताबिक, साप्ताहिक सकारात्मकता दर 2.43% है और दैनिक सकारात्मकता दर 2.44% है। बीते दिन कोविड के लिए 18 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।