हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home देश पीएम मोदी ने ...

    पीएम मोदी ने का ट्रेनी आईपीएस अफसरों संग किया संवाद, बोले- देश को आगे बढ़ाएगी युवा लीडरशिप

    Narendra Modi
    वर्ल्ड यूनिवर्सिटी खेलों में भारत ने परचम लहराया: पीएम

    नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ट्रेनी आईपीएस अफसरों के साथ संवाद किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने प्रशिक्षु आईपीएस अफसरों से कई सवाल पूछे और उनसे सुझाव भी मांगे। प्रधानमंत्री ने प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों से कहा कि आपकी युवा लीडरशिप देश को आगे बढ़ाएगी। गौरतलब है कि इन आईपीएस अफसरों की ट्रेनिंग सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी, नई दिल्ली में हुई है। पीएम मोदी ने कहा कि अधिकारियों की पढ़ाई देश की सेवा में काम आती है। उन्होंने आईपीएस ट्रेनी नवजोत सैनी से कहा कि आपने पुलिस महकमे को चुना, इससे मुझे खुशी है। ज्यादा से ज्यादा महिलाएं पुलिस विभाग में आएं, ये देश के लिए अच्छा है। इससे पुलिसिंग सिस्टम और मजबूत होगा। महिला अफसरों पर देश को गर्व है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि आप सभी लोग ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आने वाले समय में अलग-अलग राज्यों में पुलिस अधिकारी के रूप में ड्यूटी संभालेंगे। पूरे मन से देश की सेवा कीजिए। मैं आशा करता हूँ कि युवा लीडरशिप इसे आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम एक बड़ी समस्या बन गई है। साइबर अपराधी महिलाओं और बच्चों को इसका निशाना जल्दी बनाते हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल अवेयरनेस थानों तक होनी बेहद जरूरी है। इसके लिए अभियान चलाने की जरूरत है। नए पुलिस अधिकारियों के पास भी इस विषय में कोई सुझाव हो तो मुझ तक जरूर पहुंचाइए, मंत्रालय तक पहुंचाइए। एक अन्य ट्रेनी आईपीएस अफसर से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पुलिस अधिकारियों का फिट होना बहुत जरूरी है। क्योंकि पुलिस अगर अपने फिटनेस को मजबूत करेगी तो हमारा समाज भी बेहतर बनेगा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।