हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ गृह मंत्री अन...

    गृह मंत्री अनिल विज ने टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय पुरूष हॉकी टीम को काँस्य पदक जीतने पर दी बधाई

    Kaithal News
    Kaithal News: कल को पता चले किसी ने कैथल हो बेच दिया फिर क्या करोगे

    ‘हॉकी की टीम को बधाई, सारे देशवासियों को बधाई

    • लगाए नारे- ‘चक दे इंडिया’ और ‘भारत माता की जय’ – विज
    • देशवासियों का सिर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने किया- अनिल विज

    चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने आज टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय पुरूष हॉकी टीम को काँस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने आज ट्वीट करके कहा कि “भारत ने पुरुष हॉकी मुकाबले में जर्मनी को हराया, काँस्य पदक जीता। हॉकी की टीम को बधाई सारे देशवासियों को बधाई झूम झूम कर नाचें झूम झूम कर गायें।” उन्होंने भारतीय हॉकी टीम की इस जीत पर अपने ही अंदाज में अम्बाला में अपने टी-पॉइन्ट पर ‘चक दे इंडिया’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए। गृह मंत्री अनिल विज ने आज पूरा मैच अपने दिनचर्या को कायम रखते हुए टी पॉइंट पर देखा और जैसे ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीत हासिल की तुरंत विज और उनके साथियों ने ‘चक दे इंडिया’ और ‘भारत माता की जयघोष’ की।

    विज ने कहा कि भारत ने आखिरकार कर दिखाया। उन्होंने कहा कि यह ठीक है की गोल्ड मेडल ना मिलने की कसक है लेकिन ब्रोंज मेडल लेकर 135 करोड़ देशवासियों का सिर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऊंचा कर दिया है। विज ने कहा कि आज हर देशवासी झूम रहा है, नाच रहा है, गा रहा है, इतनी बड़ी उपलब्धि इतने वर्षों बाद भारत को मिली है। विज ने कहा कि हमारे बाकी खिलाड़ी भी आगे बढ़ रहे हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि वह देश का नाम रोशन करेंगे ।

    41 साल बाद कांस्य पदक जीता

    गौरतलब है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को हराकर टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीत लिया है। भारत ने 1980 के बाद पहली बार ओलम्पिक में कोई पदक अपने नाम किया है। सिमरनजीत सिंह के दो गोल की बदौलत भारत ने दो बार पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए कांस्य पदक के प्ले-आॅफ मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक जीता।

    आठ बार की ओलिंपिक चैंपियन और दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय टीम एक समय 1-3 से पिछड़ रही थी लेकिन दबाव से उबरकर आठ मिनट में चार गोल दागकर जीत दर्ज करने में सफल रही। भारत के लिए सिमरनजीत सिंह (17वें मिनट और 34वें मिनट) ने दो जबकि हार्दिक सिंह (27वें मिनट), हरमनप्रीत सिंह (29वें मिनट) और रुपिंदर पाल सिंह ने एक-एक गोल किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।