हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा पुलिस...

    हरियाणा पुलिस ने पंचकूला से किये दो शार्प शूटर गिरफ्तार

    two sharp shooters sachkahoon

    पंचकूला। हरियाणा पुलिस पंचकूला पुलिस ने कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों की हत्या की फिराक में आये दवेंद्र बम्भीहा गिरोह के दो शार्प शूटरों को पंचकूला जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान चिड़ीमार मोहल्ला कच्चा बाजार अम्बाला कैंट निवासी सौरभ उर्फ माऊ और कुम्हार मंडी, कच्चा बाजार, अम्बाला कैंट के अर्जुन उर्फ अज्जू के रूप में की गई है। अपराध जांच एजेंसी की एक टीम ने विशेष सूचना मिलने के बाद तुरंत हरकत में आते हुये दोनों शार्प शूटरों को अवैध हथियारों के साथ नालागढ़-पिंजौर रोड से काबू किया।

    प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार बदमाश पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के साथ काम करते थे और अब दवेंदर बम्भीहा गिरोह के लिये काम कर रहे थे और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों की हत्या करने की फिराक में थे। दोनों के खिलाफ हरियाणा, पंजाब और अन्य राज्यों के विभिन्न थानों में हत्या, डकैती, मारपीट, फायरिंग और शस्त्र कानून आदि के तहत कई मामले दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।