हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य पंजाब जरूरतमंद मरीज...

    जरूरतमंद मरीजों को 2 यूनिट खूनदान कर की मदद

    Blood Donation

    समाना(सुनील चावला)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते ब्लॉक समाना के सेवादारों की ओर से 2 यूनिट खूनदान कर 1 मरीज के इलाज में मदद की। 15 मैंबर गुरचरन इन्सां बताया कि सूरजु राम निवासी पटियाला का राजिन्द्रा अस्पताल में आॅपरेशन होना था और खून की कमी होने के कारण इलाज में देरी हो रही थी और इस मौके सूरजु राम के समाना निवासी बेटे ने डेरा सच्चा सौदा ब्लाक समाना के जिंमेवारों से संपर्क किया।

    उन्होंने कहा कि इलाज में देरी न हो इस लिए डेरा श्रद्धालुओं ने बिना देरी करते ब्लॉक समाना से अपने साधनों पर ही खूनदान करने के लिए पहुंच गए। उन्होंने बताया कि सूरजु राम दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं और डॉक्टरों की तरफ से 6यूनिट खून एकत्रित करन के लिए कहा गया था, जिसमें पारिवारिक सदस्यों ने 4 यूनिट और 2 यूनिट डेरा श्रद्धालुओं की तरफ से खूनदान किया गया, जिनमें अनमोल इन्सां और हिमांशु इन्सां ने खूनदान किया। इस मौके सूरजु राम के पारिवारिक सदस्यों ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू जी व डेरा श्रद्धालुओं का खूनदान करने पर तहदिले से धन्यवाद किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।