हमसे जुड़े

Follow us

24.1 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More

    लीबिया के तट के पास 1,700 से अधिक अवैध प्रवासियों को बचाया

    त्रिपोली (एजेंसी)। लीबियाई तट के पास से पिछले एक सप्ताह में 1700 से अधिक अवैध प्रवासियों को बचाया गया है। अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) ने यह जानकारी दी। संगठन ने बताया कि 8 से 14 अगस्त की अवधि में 1,788 प्रवासियों को समुद्र में बचाया गया और लीबिया भेज दिया गया। इस वर्ष महिलाओं और बच्चों सहित 22,045 अवैध प्रवासियों को बचा कर लीबिया भेजा गया है। एजेंसी ने बताया कि मध्य भूमध्य मार्ग पर लीबिया के तट के पास इस साल अब तक 380 अवैध प्रवासियों की मौत हो गई है और 629 अन्य लापता हो गए हैं।

    गौरतलब है कि 2011 में तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के पतन के बाद से लीबिया असुरक्षा और अराजकता का शिकार रहा है, जिससे उत्तरी अफ्रीकी राष्ट्र उन हजारों अवैध प्रवासियों के लिए पसंदीदा स्थान बन गया है, जो भूमध्यसागर पार कर यूरोपीय तटों की ओर जाना चाहते हैं। बचाए गए प्रवासी लीबिया में अत्यधिक भीड़भाड़ वाले स्वागत केन्द्रों में रखे जाते हैं, जिन्हें बंद करने का अंतरराष्ट्रीय समुदाय बार-बार आह्वान करता रहा है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।