हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home विचार प्रेरणास्रोत महायुद्ध की श...

    महायुद्ध की शुरुआत

    28 अगस्त यानी आज का दिन दुनिया के इतिहास का ऐसा दिन है, जिसे कोई याद नहीं रखना चाहेगा। इसी दिन 1914 में भीषण महायुद्ध की शुरूआत हुई, जिसमें करीब डेढ़ करोड़ लोग मारे गए थे। करीब 48 हजार भारतीय सैनिक भी इस महायुद्ध की भेंट चढ़े थे। जर्मनी, आॅस्ट्रिया-हंगरी, बल्गारिया और आॅटोमन साम्राज्य (सेंट्रल पॉवर्स) ने ग्रेट ब्रिटेन, फ्रांस, रूस, इटली, रोमानिया, जापान और अमेरिका से युद्ध किया था। नई मिलिट्री टेक्नोलॉजी और इस युद्ध की त्रासदी यह थी कि इसने बहुत बुरी तरह से तबाही फैलाई।

    मार्टिन लूथर का ड्रीम

    मार्टिन लूथर किंग ने 1963 में वॉशिंगटन में लिंकन मेमोरियल के सामने यह ऐतिहासिक स्पीच दी थी। मानव अधिकार और राजनीतिक अधिकार ग्रुप्स की रैली के बाद उन्होंने अमेरिका में रंगभेद खत्म करने की अपील की थी। वॉशिंगटन डीसी में दो लाख से ज्यादा लोग जुटे थे। अफ्रीकी-अमेरिकियों के लिए समानता और नौकरियां मांग रहे थे। डॉ. किंग की ‘आई हेव अ ड्रीम’ स्पीच अमेरिकी नागरिक अधिकार आंदोलन का प्रतीक बन गई और रिकॉर्डेड इतिहास में यह सबसे यादगार भाषणों में से एक है।

    सबसे चर्चित तलाक

    29 जुलाई 1981 को करीब 74 देशों के एक अरब टीवी दर्शकों ने प्रिंस चार्ल्स और एक स्कूल टीचर लेडी डायना स्पेंसर की शादी देखी थी। 1982 में दोनों का पहला बेटा प्रिंस विलियम और 1984 में दूसरा बेटा प्रिंस हैरी पैदा हुआ। 28 अगस्त 1996 में दोनों का औपचारिक तलाक हुआ। इसके एक साल बाद ही सड़क हादसे में प्रिंसेस डायना की मौत हो गई। लेकिन, आज भी प्रिंसेस डायना की लाइफस्टाइल और फैशन सेंस चर्चा में रहता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।