हमसे जुड़े

Follow us

36.8 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home आध्यात्मिक अनमोल वचन भावना शुद्ध ब...

    भावना शुद्ध बनाने के लिए राम-नाम जपो

    Saint Dr. MSG (Gurmeet Ram Rahim Singh Ji) taught the lesson of humanity - Sach Kahoon

    सरसा। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां फरमाते हैं कि मालिक का नाम सुखों की खान है और जिनके अच्छे भाग्य हैं, वो परमात्मा का नाम लेते हैं। ओंकार, अल्लाह, वाहेगुरु, गॉड, सब एक ही मालिक के नाम हैं। सभी धर्मों में लिखा हुआ है कि मालिक एक है। इसलिए आप मालिक का नाम जपा करें। मालिक का नाम जपने के लिए आपको कोई घर-परिवार, काम-धन्धा छोड़ने की जरूरत नहीं, कोई अलग तरह के कपड़े पहनने की जरूरत नहीं, कोई चढ़ावा, रूपया, पैसा देने की जरूरत नहीं है।

    मालिक को पाने के लिए केवल आपकी भावना शुद्ध होनी चाहिए। आप जैसे कहीं पैदल जा रहे हैं, गाड़ी चला रहे हैं, तो जिह्वा, ख्यालों से मालिक का नाम लेते जाओ, तो आप जहां जाना चाहते हैं, वहां भी पहुंच जाएंगे और साथ में भगवान की भक्ति भी हो रही है। यही हमारे धर्मों में लिखा है कि आप हाथों-पैरों से कर्मयोगी और जिह्वा-ख्यालों से ज्ञानयोगी बनें। यानी आप अपना काम-धंधा करते रहो और साथ में मालिक का नाम जपते रहो, इससे आपके काम-धंधे में भी बरकत आएगी और भगवान की खुशियों से आपकी झोलियां भर जाएंगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।