हमसे जुड़े

Follow us

40.2 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home देश चुनाव आयोग ने...

    चुनाव आयोग ने डोमकल में मतदाताओं को रोकने के मामले में मांगी रिपोर्ट

    Kolkata News
    Kolkata News: चुनाव आयोग ने डोमकल में मतदाताओं को रोकने के मामले में मांगी रिपोर्ट

    कोलकाता (एजेंसी)। Election Commission: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल में वाम समर्थकों को कथित तौर पर वोट डालने से रोकने के मामले में रिपोर्ट मांगी है। बुधवार रात से ही इलाके में तनाव बना हुआ है और वाम तथा तृणमूल समर्थकों के बीच रुक-रुककर झड़पों की खबरें आ रही हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) समर्थकों के एक गुट ने आरोप लगाया कि गुरुवार सुबह रायपुर इलाके में उन्हें वोट डालने से रोका गया। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि केंद्रीय बल शुरू में निष्क्रिय रहे और राज्य पुलिस द्वारा भी पर्याप्त सहायता प्रदान नहीं की गयी। Kolkata News

    अशांति की खबरों के बाद राज्य पुलिस और केंद्रीय बल दोनों ही मौके पर पहुंचे। माइक्रोफोन का इस्तेमाल करते हुए सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को संभाला और मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करवायी। बाद में वाम समर्थकों ने केंद्रीय बलों की सुरक्षा में अपने वोट डाले। तृणमूल कांग्रेस ने मतदाताओं को रोकने के आरोपों के संबंध में अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) शुभम बजाज ने बूथ संख्या 217 का दौरा किया, जहां मतदाताओं को रोकने का आरोप लगाया गया था। उन्होंने हालांकि केंद्रीय बलों के निष्क्रिय रहने के दावों को खारिज कर दिया। बाद में, तृणमूल उम्मीदवार हुमायूं कबीर ने भी बूथ का दौरा किया, जहां उन्हें मतदाताओं के एक गुट के विरोध का सामना करना पड़ा। Kolkata News

    यह भी पढ़ें:– किसान हित सर्वोच्च प्राथमिकता: रविंद्र मांदड़