हमसे जुड़े

Follow us

38.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More

    बब्याल की रचना जैन ने प्रस्तुत किया एक अनुकरणीय उदाहरण!

    Ambala News
    बब्याल की रचना जैन ने प्रस्तुत किया एक अनुकरणीय उदाहरण!

    11 जरूरतमंदों को राशन देकर दिवंगत पिता को दी श्रद्धांजलि

    अंबाला कैंट (सच कहूँ/कंवरपाल)। शोक की घड़ी में जब लोग अक्सर व्यक्तिगत दुख में डूबे होते हैं, तब बब्याल निवासी रचना जैन ने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। अपने पिता सचखंडवासी रमेश जैन इन्सां की अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए, उन्होंने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से मानवता भलाई के कार्य को आगे बढ़ाया। बब्याल जोन में आयोजित नाम चर्चा के दौरान क्षेत्र के 11 अभावग्रस्त परिवारों को महीने भर की राशन किट भेंट की गई। Ambala News

    रचना जैन ने भावुक होते हुए साझा किया कि उनके पिता अंगदान या देहदान के जरिए किसी के काम आना चाहते थे, लेकिन गंभीर बीमारी की बंदिशों के कारण जब ऐसा संभव नहीं हुआ, तो उन्होंने 11 परिवारों की भूख मिटाने का संकल्प लिया था। इस सेवा कार्य को धरातल पर उतारने में श्याम सिंह इन्सां, जीत सिंह इन्सां और हंसराज इन्सां सहित स्थानीय संगत के सेवादारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राशन पाकर जरूरतमंदों की आंखों में कृतज्ञता के भाव दिखे। इस पहल ने यह संदेश दिया कि सेवा भाव ही व्यक्ति को मरणोपरांत भी समाज के बीच जीवित रखता है। स्थानीय लोगों ने संकट के समय में एक बेटी के इस साहस और समर्पण की सराहना की है। Ambala News