Territorial Army Recruitment: नई दिल्ली। देश सेवा का सपना देखने वालों के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। 137वीं समग्र पारिस्थितिक टास्क फोर्स बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी), 39 गोरखा राइफल्स (39 Gorkha Rifles)ने साल 2026 के लिए भर्ती रैली का ऐलान किया है। इस भर्ती के तहत कुल 161 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को सीधे भर्ती रैली में शामिल होना होगा। Army Recruitment
यह भर्ती रैली 5 मई से शुरू होकर 23 मई तक कई चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण की रैली पश्चिम बंगाल के बेंगदुबी में 5 से 8 मई तक होगी। दूसरा चरण 13 से 16 मई तक उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित किया जाएगा और तीसरा व अंतिम चरण 20 से 23 मई तक उत्तराखंड के देहरादून में होगा। सभी उम्मीदवारों को सुबह 7 बजे रिपोर्ट करना होगा।
इस भर्ती के तहत जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जीडी) के 7 पद, सोल्जर जीडी के 143 पद, सोल्जर क्लर्क के लिए 3 पद, शेफ के लिए 2 पद, टेलर के लिए एक पद, हाउसकीपर के लिए 3 पद, वॉशरमैन और ड्रेसर के लिए एक-एक पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए वो उम्मीदवार एलिजिबल हैं, जो पहले सेना में सेवा दे चुके हैं या फिर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा राज्य वन विभाग में कम से कम 20 साल तक काम कर चुके हैं। उम्मीदवारों की उम्र सीमा उनके रिटायरमेंट के आधार पर तय की गई है। Army Recruitment
जेसीओ पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 55 साल
जेसीओ पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 55 साल, जबकि अन्य रैंक के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही उम्मीदवार का मेडिकल कैटेगरी शेप-1 होना जरूरी है। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से चरणबद्ध तरीके से होगी, जिसमें सबसे पहले फिजिकल टेस्ट होगा। इसमें एक मील की दौड़, पुल-अप, डिच जंप और बैलेंस टेस्ट शामिल हैं। इसके बाद उम्मीदवारों को उनके ट्रेड के अनुसार प्रोफिशिएंसी टेस्ट देना होगा। जो उम्मीदवार इन चरणों को पास करेंगे, उनका मेडिकल एग्जामिनेशन और आखिर में इंटरव्यू लिया जाएगा।
वेतन और भत्तों की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को उनके रैंक और सेवा समूह के अनुसार बेसिक सैलरी दी जाएगी। इसके साथ ही महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस, बच्चों की शिक्षा भत्ता और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। हालांकि इस सेवा में पेंशन, ग्रेच्युटी या इंक्रीमेंट का लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन पहले से मिल रही पेंशन पर कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को भर्ती रैली में शामिल होने के लिए अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे, जैसे डिस्चार्ज बुक, पेंशन पेमेंट ऑर्डर (पीपीओ), कलरफुल फोटो, शिक्षा प्रमाण पत्र और डोमिसाइल सर्टिफिकेट। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है। Army Recruitment














