
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी कैंप में सेवाएं
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Free Heart Check-up Camp: समाज में नि:शुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शाह सतनाम जी रिसर्च एंड डेवेलपमेंट फाउंडेशन सरसा द्वारा बेपरवाह शाह मस्ताना जी महाराज की पावन स्मृति में नि:शुल्क हृदय रोग चेकअप व निवारण कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में 318 मरीजों की नि:शुल्क जांच की गई और दवाइयां भी मुफ्त दी गई।

रोग चेकअप व निवारण कैंप के दौरान मरीजों की जांच करते व परामर्श देते चिकित्सक व अपनी बारी आने के इंतजार में बैठे लोग।
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को नियमित व्यायाम और समय-समय पर जांच करवाने की सलाह भी दी। इसके अलावा डॉ. विकास (डायटीशियन) ने मरीजों को उचित स्वास्थ्यवर्धक खान-पान के बारे में जानकारी दी। इनके साथ-साथ पैरामेडिकल स्टाफ के सदस्यों ने भी पूरे समर्पण भाव से सेवा कार्य में सहयोग दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मरीजों ने ईसीजी, इको, ब्लड से संबंधित विभिन्न जांचें की गर्इं, जिनकी फीस पर मरीजों को 20% छूट प्रदान की गई। मरीजों ने इस नि:शुल्क सेवा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। Free Heart Check-up Camp
यह भी पढ़ें:– खेत में गेहूं निकालते समय थ्रैशर की चपेट में आने से किसान की मौत














