तीन दिन पूर्व चोरी हुआ मोबाइल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: पुलिस ने तीन दिन पूर्व चोरी हुआ मोबाइल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। विगत 15 अप्रैल को कस्बे के मोहल्ला दरबारकलां निवासी विकास का मोबाइल फोन मोहल्ले के ही आशू ने चोरी कर लिया था, जिसके सम्बन्ध में कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बे की इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई गौरव चौहान ने मोबाइल चोरी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी आशू को नगर के पानीपत बाईपास पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी हुआ मोबाइल फोन बरामद किया है। बाद में गिरफ्तार आरोपी को चालान करके जेल भेज दिया गया। Kairana

यह भी पढ़ें:– पॉलीथिन का प्रयोग करने पर पांच दुकानदारों के काटे चालान

About The Author

Related Posts