पॉलीथिन का प्रयोग करने पर पांच दुकानदारों के काटे चालान

Published On

भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व नगर परिषद् भिवानी की टीम ने जेईई चंचल के नेतृत्व में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर रोक लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शहर में विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान सेक्टर 13 व 23 और जेल मोड क्षेत्र 10 हजार रुपए के पांच चालान काटे गए। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि शहर के प्रमुख स्थानों पर जागरूकता बैनर भी लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में आम जनता को जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर्यावरण के लिए खतरा है। उन्होंने अभियान के दौरान दुकानदारों से अपील की है कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन का प्रयोग ना करें। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– DA Hike News: केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को दी मंजूरी

About The Author

Related Posts