द न्यू हाइट्स एकेडमी कैराना के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई दसवीं कक्षा में लिखी सफलता की नई इबारत
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कैराना में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसका प्रमाण वर्ष-2026 के सीबीएसई के हाईस्कूल परिणामों में साफ नजर आया है। कस्बे के झाड़खेड़ी मार्ग पर स्थित द न्यू हाइट्स एकेडमी के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अमरीन सैफी (97 प्रतिशत), रिहान (95 प्रतिशत) और पलक बैंसला (94 प्रतिशत) समेत कई विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय अंक प्राप्त किए। वहीं, अनेक छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है। Kairana News
शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। संस्थान में बेहतर शैक्षणिक वातावरण, शिक्षकों की उपलब्धता और आधुनिक शिक्षण पद्धति ने परिणामों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर द न्यू हाइट्स एकेडमी के चेयरमैन इमरान सिद्दीकी ने कहा, “यह सफलता हमारे छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास का नतीजा है। हमने सीमित संसाधनों के बावजूद गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रयास किया है। अब कैराना के छात्रों को बेहतर परिणाम के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। हमारा उद्देश्य कैराना को एक मजबूत शैक्षिक केंद्र के रूप में विकसित करना है। Kairana News
यह भी पढ़ें:– तीन दिन पूर्व चोरी हुआ मोबाइल बरामद, आरोपी गिरफ्तार















