हमसे जुड़े

Follow us

39 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home देश Honesty: हनुम...

    Honesty: हनुमानगढ़ के प्रिन्स चिलाना इन्सां ने दिया ईमानदारी का सजीव उदाहरण

    Hanumangarh News

    पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं पर चलते हुए प्रिन्स चिलाना इन्सां ने पेश की मानवता की मिसाल

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर अमल करते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार लगातार मानवता भलाई के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इसी कड़ी में हनुमानगढ़ ब्लॉक के एक सेवादार ने ईमानदारी और सेवा भावना की प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। जानकारी के अनुसार सेवादार प्रेमी प्रिन्स चिलाना इन्सां को गत दिवस रास्ते में एक मोबाइल फोन लावारिस अवस्था में पड़ा मिला। उन्होंने तुरंत उसे सुरक्षित अपने पास रख लिया और उसके वास्तविक मालिक की तलाश में जुट गए। Hanumangarh News

    सेवादार ने लौटाया मिला हुआ मोबाइल | Hanumangarh News

    लगातार प्रयासों के बाद पता चला कि उक्त मोबाइल विमल अग्रवाल का है। सूचना मिलते ही विमल अग्रवाल मौके पर पहुंचे और अपना मोबाइल सही-सलामत पाकर बेहद प्रसन्न नजर आए। मोबाइल वापस मिलने पर विमल अग्रवाल ने सेवादार प्रिन्स चिलाना इन्सां का हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की ओर से दी जा रही सच्चाई और ईमानदारी की शिक्षाओं की सराहना करते हुए कहा कि इन्हीं प्रेरणाओं के चलते सेवादार समाज में मिसाल कायम कर रहे हैं। इस सराहनीय कार्य ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि सेवा, सत्य और ईमानदारी जैसे मूल्य आज भी समाज में जीवंत हैं और डेरा सच्चा सौदा के सेवादार इन्हें मजबूती से निभा रहे हैं। Hanumangarh News