मुंबई, (एजेंसी)। घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरूआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया। बीएसई का सेंसेक्स 139.36 अंक की बढ़त के साथ 78,632.90 अंक पर खुला, लेकिन खुलते ही 78,203 अंक तक लुढ़क गया। कुछ ही देर में वापसी करता हुआ यह 78,733.25 अंक तक मजबूत हुआ। खबर लिखे जाते समय सेंसेक्स 123.90 अंक (0.16 प्रतिशत) की तेजी के साथ 78,617.44 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी-50 सूचकांक का ग्राफ भी लगभग इसी तरह का रहा। यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 37.95 अंक ऊपर 24,391.50 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय 26.75 अंक यानी 0.11 प्रतिशत ऊपर 24,380.30 अंक पर था।
भारतीय स्टेट बैंक में ढाई फीसदी से अधिक की तेजी के कारण सार्वजनिक बैंकों के समूह का सूचकांक हरे निशान में है। अन्य सभी सेक्टरों पर दबाव है। रियलिटी, आॅटो, धातु, रसायन और तेल एवं गैस क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली अधिक देखी जा रही है। सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल, इंडिगो, टाइटन और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर फिलहाल एक प्रतिशत के अधिक गिरे हुए हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील और बीईएल के शेयर भी नीचे हैं। भारतीय स्टेट बैंक का शेयर ढाई फीसदी से ज्यादा मजबूत है। ट्रेंट और आईसीआईसीआई बैंक भी लगभग डेढ़ फीसदी की बढ़त में हैं। एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और अडानी पोर्ट्स के शेयर भी ऊपर बने हुयै हैं।















