हमसे जुड़े

Follow us

40.2 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home देश Honesty: ब्लॉ...

    Honesty: ब्लॉक धमतान साहिब के डेरा प्रेमी सहित सरसा के एएसआई ने दिखाई कर्तव्यनिष्ठा

    डेरा प्रेमी ने लौटाई 2 तोले की चांदी की चेन

    Welfare Work: धमतान साहिब। ब्लॉक धमतान साहिब में एक डेरा प्रेमी ने ईमानदारी का परिचय देते हुए 2 तोले की चांदी की चेन दुकानदार को वापस लौटाकर मिसाल कायम की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डेरा प्रेमी सुनहरा इन्सां दुकान से सामान खरीदकर घर लौटे तो उनके सामान के साथ गलती से 2 तोले की चांदी की चेन भी आ गई। जिसे उन्होंने बिना देरी किए चेन को दुकानदार के पास वापस पहुंचा दिया। डेरा प्रेमी ने बताया कि उन्हें पूज्य गुरु संत डॉ. एमएसजी ईमानदारी से जीवन जीने की शिक्षा देते है। पूज्य गुरुजी की शिक्षाओं से प्रेरित होकर ही वो ये चैन वापिस लौटा रहे है। वहीं, दुकानदार ने डेरा प्रेमी की ईमानदारी की सराहना करते हुए उनका और पूज्य गुरुजी का आभार व्यक्त किया। Honesty

    एएसआई ने लौटाया मोबाईल फोन | Honesty

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। कीर्ति नगर पुलिस चौकी में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) भारती सिंह ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए गुम हुआ मोबाइल फोन उसके मालिक को लौटाकर मानवता की मिसाल पेश की है। जानकारी के अनुसार, बीती रात एएसआई भारती सिंह अपनी टीम के साथ नियमित गश्त पर थीं। गश्त के दौरान जब वे कीर्ति नगर चौकी से कंगनपुर की ओर जा रही थीं, तब सड़क किनारे एक मोबाइल फोन पड़ा मिला। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए फोन को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया और उसके असली मालिक का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए।

    इसी बीच जेजे कॉलोनी निवासी शुभम पुत्र राजेश कुमार को मोबाइल मिलने की सूचना मिली। वह पुलिस चौकी पहुंचा और आवश्यक पुष्टि के बाद उसे उसका मोबाइल सुरक्षित लौटा दिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर युवक ने सरसा पुलिस का आभार जताया और कहा कि ऐसे कार्यों से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत होता है। चौकी प्रभारी ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई पुलिस की जिम्मेदारी और सेवा भावना को दर्शाती है। Honesty