हमसे जुड़े

Follow us

40.2 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home देश मानवता की अनू...

    मानवता की अनूठी मिसाल के लिए हरमेश के परिजनों ने जताया पूज्य गुरुजी व सेवादारों का आभार

    Sangaria News
    मानवता की अनूठी मिसाल के लिए हरमेश के परिजनों ने जताया पूज्य गुरुजी व सेवादारों का आभार

    सेवादारों ने डेढ़ माह से लापता मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को परिजनों से मिलवाया

    Insaniyat Campaign: संगरिया (सच कहूँ/सुरेन्द्र जग्गा)। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने एक बार फिर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। कमेटी के सदस्यों ने पंजाब के जालंधर निवासी 51 वर्षीय एक व्यक्ति, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त होकर भटक रहा था, उसे सुरक्षित उसके परिवार तक पहुँचाया। जानकारी के अनुसार, हरमेश (51) पुत्र पूरन चंद निवासी जालंधर, पिछले करीब डेढ़ महीने से अमृतसर के मोहकमपुरा से लापता था। वह हनुमानगढ़ रोड पर बेहद दयनीय हालत में सेवादार भाई इंद्रसेन इन्सां और गौरव इन्सां को मिला। संगरिया के सेवादारों से सम्पर्क करने पर तुरंत पुलिस को सूचित किया। Sangaria News

    सेवादार उसे उसे संगरिया स्थित मानवता भलाई केन्द्र लेकर आए। यहाँ उसके खाने-पीने और रहने का प्रबंध किया गया। सेवादारों की देखभाल से जब हरमेश की स्थिति में सुधार हुआ, तो उसने अपना परिचय दिया। इसके बाद सेवादारों ने उसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। जल्द ही परिजनों से संपर्क हो गया। हरमेश के दामाद संदीप सिंह ने बताया कि वे उसे काफी समय से तलाश रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद, नामचर्चा के दौरान ब्लॉक के जिम्मेदारों की मौजूदगी में हरमेश को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

    अपने खोए हुए परिजन को सही-सलामत पाकर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों ने सेवादारों और पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का बार-बार आभार व्यक्त किया। इस पुनीत कार्य में लालचंद इन्सां, महेश गोयल इन्सां, पवन इन्सां, बबलू गर्ग इन्सां, सुखदेव इन्सां, अमरा राम इन्सां, सुरेन्द्र जग्गा इन्सां, लवली गर्ग इन्सां, प्रवाल गोयल इन्सां, गुरचरण खोसा इन्सां, विनोद हांडा इन्सां और सुभाष गोदारा इन्सां सच्चे नम्र सेवादार कृष्ण सोनी इन्सां ब्लॉक प्रेमी सेवक ओम प्रकाश बुडानिया इन्सां सहित अन्य सेवादारों का सराहनीय योगदान रहा। Sangaria News