World Earth Day 2026: गोलूवाला (सच कहूँ/सुरेन्द्र गुम्बर) शाह सतनाम जी गर्ल्स महाविद्यालय श्रीगुरुसर मोडिया में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई एवं सांस्कृतिक कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में “पृथ्वी संरक्षण विषय पर व्याख्यान व पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी ललिता ने छात्राओं को संबोधित करते हुए पृथ्वी संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पृथ्वी हमारी अमूल्य धरोहर है और इसकी रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। छोटे-छोटे प्रयासों से हम पर्यावरण को सुरक्षित बना सकते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं। Shri Gurusar Modia News
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नवजोत कौर गिल ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि इसे हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने और स्वच्छ वातावरण के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया तथा पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था भी की गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के समापन पर छात्राओं ने पृथ्वी संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण की रक्षा हेतु सदैव जागरूक एवं सक्रिय रहने का वचन दिया। यह आयोजन न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि सभी में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को भी प्रोत्साहित करने वाला सिद्ध हुआ। Shri Gurusar Modia News















