हमसे जुड़े

Follow us

37.8 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More

    Indian Army News: सप्त शक्ति कमांड और बिट्स पिलानी के बीच हुआ एमओयू

    Indian Army News

    MoU Signed: जयपुर (सच कहूं न्यूज)। स्वदेशी रक्षा आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए भारतीय सेना की सप्त शक्ति कमांड और बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS), पिलानी ने अनुसंधान एवं विकास तथा तकनीकी नवाचारों के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता जयपुर स्थित सप्त शक्ति कमांड मुख्यालय में लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह, आर्मी कमांडर, सप्त शक्ति कमांड तथा BITS पिलानी के ग्रुप वाइस चांसलर प्रोफेसर वी. रामगोपाल राव द्वारा औपचारिक रूप से संपन्न हुआ। Indian Army News

    यह समझौता ज्ञापन सहयोग एवं समन्वय के लिए एक सुदृढ़ ढांचा स्थापित करता है, जो‘आत्मनिर्भर भारत’ के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप स्वदेशी नवाचारों को प्रोत्साहित करेगा। इसका लक्ष्य सप्त शक्ति कमांड की विशिष्ट भौगोलिक एवं परिचालन चुनौतियों के अनुरूप स्वदेशी समाधान विकसित करना है। इस समझौते के अंतर्गत शैक्षणिक कार्यक्रमों, उन्नत अनुसंधान सुविधाओं एवं विशेष कार्यशालाओं तक पहुंच उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे सप्त शक्ति कमांड के मानव संसाधन को भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाया जा सके। सप्त शक्ति कमांड के समृद्ध परिचालन अनुभव और BITS पिलानी की तकनीकी विशेषज्ञता के समन्वय से आधुनिक युद्धक्षेत्र की तकनीकी आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से संबोधित किया जा सकेगा। Indian Army News