हमसे जुड़े

Follow us

37.8 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान गलत साइड से आ...

    गलत साइड से आ रही बाइक बनी युवक का काल

    Road Accident
    सांकेतिक फोटो

    Hanumangarh Accident: हनुमानगढ़। पल्लू थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब गलत साइड से आ रही मोटर साइकिल ने सामने से टक्कर मार दी। पल्लू थाना पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बरमसर निवासी हेतराम (48) पुत्र उदमीराम नाई ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसका बेटा खिराज, गांव पूरबसर से अपने गांव बरमसर लौट रहा था। Hanumangarh News

    जैसे ही वह मुख्य सड़क पर चढ़ा, तभी सामने से गलत दिशा में आ रही मोटर साइकिल पर सवार पवन कुमार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि खिराज गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सीएचसी रावतसर की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।

    पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी मोटर साइकिल चालक पवन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Hanumangarh News