हमसे जुड़े

Follow us

37.8 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home देश Weather News:...

    Weather News: हरियाणा-पंजाब, राजस्थान, यूपी वालों फिर ना कहना कि बताया नहीं, अगले 4 दिनों में बदलने वाला है मौसम

    Weather News
    Weather News: हरियाणा-पंजाब, राजस्थान, यूपी वालों फिर ना कहना कि बताया नहीं, अगले 4 दिनों में बदलने वाला है मौसम

    Weather News: चंडीगढ़/हिसारसच कहूँ/संदीप सिंहमार।। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों को छोड़कर सभी मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप जारी है। इस दौरान हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केन्द्र की वेधशाला में दर्ज आंकड़ों के अनुसार हरियाणा के नारनौल में 42.0 डिग्री सेल्सियस तो पंजाब के बठिंडा में 41.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इस दौरान दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 25 अप्रैल तक खुश्क व गर्म रहने की संभावना है।

    सतर्क रहने की सलाह | Weather News

    इस दौरान बीच बीच में गर्म हवाएं अर्थात् लू चलने की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने तथा रात्रि तापमान में ज्यादा बदलाव न होने की संभावना है। परंतु 26 अप्रैल से एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में फिर से बदलाव आने की संभावना बन रही है। आईएमडी व निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। आगामी चार दिनों तक तापमान की बढ़ोतरी जारी रहने की संभावना है। 22 से 24 अप्रैल के बीच 43 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान पहुंचने की उम्मीद है। स्काईमेट वेदर के अनुसार 22 से 24 अप्रैल के बीच देश की राजधानी दिल्ली में इस सीजन की पहली हीट वेव हो सकती है। लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।