गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह )। राजधानी दिल्ली से सटे शहर गाजियाबाद में बढ़ते ट्रैफिक दबाव के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आया। बुधवार को पुलिस उपायुक्त यातायात त्रिगुण बिसेन और सहायक पुलिस आयुक्त यातायात प्रथम रितेश त्रिपाठी ने पीक आवर के दौरान नया बस अड्डा और पुराना बस अड्डा क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से बस अड्डों के आसपास यातायात के सुचारु संचालन, जाम की स्थिति से निपटने और आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि संवेदनशील चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित न हो। साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में यातायात को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नियमित रूप से इस तरह के निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे, जिससे आम नागरिकों को राहत मिल सके।
ताजा खबर
राजस्थान के सच्चे नम्र सेवादारों ने सड़क दुर्घटना में घायल डांस ग्रुप के सदस्यों की मदद की
ओढ़ां(सच कहूँ/राजू)। राष्ट...
Major Relief on Property Tax: प्रॉपर्टी टैक्स पर बड़ी राहत, समय पर भुगतान करें और पाएं छूट का फायदा
Major Relief on Property ...
Railways News: ट्रेन में सामान छूट गया? घबराएं नहीं, ऐसे पाएं अपना खोया सामान वापस
Railways News: हर दिन लाख...
सरसा में दुल्हन की विदाई की वीडियो बना रहे फोटोग्राफर को तेज रफ्तार कार ने उड़ाया, वीडियो तेजी से वायरल
Sirsa Cameraman Accident:...
Haryana News: हरियाणा नगर निकाय चुनाव, बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची
Haryana News: प्रतापनगर, ...
Dabwali Police: डबवाली पुलिस ने हरिद्वार निवासी महिला को सकुशल परिजनों को सौंपा
Dabwali Police: डबवाली (स...
Sock Odor Removal: मोज़ों की बदबू से छुटकारा, अपनाएं ये आसान और असरदार उपाय
Sock Odor Removal: अक्सर...
शाह सतनाम जी गर्ल्स महाविद्यालय श्रीगुरुसर मोडिया में विश्व पृथ्वी दिवस पर दिया ये संदेश
World Earth Day 2026: गोल...
लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से हराकर राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर
लखनऊ। रवींद्र जडेजा (नाबा...
UP Board 10th Results: इंतजार खत्म! एक क्लिक में देखें यूपी बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट
UP Board 10th 12th Result...















