कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। TB Testing Camp: गुरुवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत क्षेत्र के ऊंचागांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 74 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान टीबी का पता करने हेतु करीब 51 मरीजों के चेस्ट एक्स-रे किये गए, जिसमें छह मरीज संदिग्ध मिलने पर उनके बलगम के नमूने लिए गए। स्वास्थ्य टीम में शामिल वरिष्ठ लैब टीबी सुपरवाइजर जरीफ अहमद ने बताया कि विगत 20 अप्रैल से देशभर में सौ दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान शुरू किया गया है, जिसके अंतर्गत अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्रों में शिविर आयोजित करके लोगो की जांच की जा रही गई। Kairana News
ऊंचागांव में जांच के दौरान छह संदिग्ध मरीज मिले है, जिन्हें जांच के बाद टीबी कन्फर्म होने पर निःशुल्क उपचार दिया जाएगा। अभियान के तहत अभी तक कैराना कस्बे के इस्लामनगर, आर्यपुरी, कैराना देहात तथा गांव कण्डेला व ऊंचागांव में शिविर आयोजित करके मरीजों की जांच की गई है। शुक्रवार को मोहम्मदपुर राई में शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने लोगो से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी जांच कराने का आह्वान किया है। स्वास्थ्य टीम में डॉ. गुंजन भाटिया, वरिष्ठ ट्रीटमेंट सुपरवाइजर अरविंद कुमार, एक्स-रे तकनीशियन राजेश कुमार व आशा कार्यकत्री आदि शामिल रहे। Kairana News
यह भी पढ़ें:– सरकारी स्कूल में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार















