हमसे जुड़े

Follow us

41 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान तेज रफ्तार ट्...

    तेज रफ्तार ट्रक-ट्राला की टक्कर से ट्रैक्टर सवार दो गंभीर

    Ludhiana News
    सांकेतिक फोटो

    जंक्शन क्षेत्र में हादसा, पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

    हनुमानगढ़। जंक्शन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक-ट्राला की टक्कर से ट्रैक्टर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में जंक्शन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रामकुमार (49) पुत्र हरपतराम जाट निवासी वार्ड नंबर 4, गांव नाथवाना, तहसील संगरिया (वर्तमान में मैनेजर, श्री गौशाला सेवा समिति, अबोहर रोड, हनुमानगढ़ जंक्शन) ने जंक्शन थाने में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया गया कि सोहन सिंह पुत्र भादर सिंह अपने ट्रैक्टर को गौशाला के कार्य में उपयोग कर रहा था। 21 अप्रैल को अपराह्न करीब 3 बजे वह ट्रैक्टर लेकर रोड़ांवाली से गौशाला की ओर आ रहा था। Hanumangarh News

    इस दौरान ट्रैक्टर पर मुनाफ अली पुत्र रियासत अली भी सवार था। जब वे रोड़ांवाली के पास कब्रिस्तान से कुछ दूरी पहले पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक-ट्राला नंबर आरजे 10 जीबी 5307 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सोहन सिंह और मुनाफ अली को गंभीर चोटें आईं, जबकि ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को टाउन स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल चंद्रभान को सौंपी है। Hanumangarh News