हमसे जुड़े

Follow us

9.4 C
Chandigarh
Saturday, January 24, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ राजस्थान के स...

    राजस्थान के सीएम गहलोत को अस्पताल से छुट्टी मिली

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। सवाई मान सिंह अस्पताल में इलाज के बाद डिस्चार्ज होकर घर लौट आए हैं। चिकित्सकों की सलाह पर सीएम आवास पर अभी कुछ दिन आराम करेंगे। मुख्यमंत्री ने एंजियोग्राफी में आए 90 फीसदी ब्लॉकेज का इलाज करवाया है। अस्पताल से बाहर आने के बाद सीएम ने शुभकामनाओं के लिए प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया तो बेहतर उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ कर्मियों को भी धन्यवाद दिया। इस दौरान चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा व उनके बेट वैभव गहलोज अस्पताल में ही रहे। मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचने पर अशोक गहलोत का परिवारिक माहौल में वेलकम किया गया।

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बेटी सोनिया ने आरती उतारकर और पत्नी सुनीता गहलोत ने मुंह मीठा करवाकर अशोक गहलोत का स्वस्थ होकर लौटने पर वेलकम किया। अपने दादा के वापस सीएम आवास लौटने पर पोती कश्विनी गहलोत बेहद खुश नजर आई। डिस्चार्ज होने से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से रटर अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों की कुशल क्षेम पूछी. सीएम ने वार्डो में जाकर मरीजों के स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी ली।

    सीएम गहलोत ने किया ट्वीट

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिखा है कि मैं सकुशल अपने राजकीय आवास पर पहुंच गया हूं। एसएमएस हॉस्पिटल के समस्त डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, वॉर्ड बॉय, सफाईकर्मी सहित तमाम स्टाफ को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने बहुत अच्छे से मेरा ध्यान रखा। मैंने देखा है कि एसएमएस में सभी मरीजों की सेवा अच्छी तरह से करने का प्रयास किया जाता है, इसके लिए हॉस्पिटल स्टाफ प्रशंसा का पात्र है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।