हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home देश प्रधानमंत्री ...

    प्रधानमंत्री ने बाढ़ की स्थिति पर असम के मुख्यमंत्री से की बात

    गुवाहाटी (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में बाढ़ की स्थिति को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा से मंगलवार को फोन पर बातचीत की। शर्मा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी ने असम को इस स्थिति से निपटने के लिये हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘वर्तमान समय में बाढ़ ने लोगों की आजीविका को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। संकट की इस घड़ी में हमारे साथ खड़े होने के लिए आदरनीय मोदी जी का आभार।

    असम में बाढ़ से 21 जिलों के 950 गांव बुरी तरह प्रभावित

    गौरतलब हैं कि, असम में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ के हालात पैदा होने से तकरीबन 3 लाख 60 हजार से ज्यादा की आबादी परेशानी का सामना कर रही है। तो वहीं, फ्लड रिपोर्टिग एंड इनफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार, राज्य के 21 जिलों में 950 से ज्यादा गांव बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित हुए हैं। इस बीच लोगों की मदद के लिए जहां पर राहत वितरण केंद्रों का संचालन किया गया, राज्य में कुल 44 राहत शिविर खोले गए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।