हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान 100 माह से ला...

    100 माह से लापता मंदबुद्धि को परिजनों से मिलवाया

    Humanity

    केसरीसिंहपुर (सच कहूँ न्यूज)। कोरोना महामारी के चलते हुए डेरा सच्चा सौदा द्वारा बनाई गयी टीम दिन रात निष्ठापूर्वक मानवता की सेवा कर रही है। हर छेत्र में निस्वार्थ रूप से सेवा करना इनकी पहचान हैं। इसी के चलते ब्लॉक केसरीसिंहपुर के सेवादार भी इन कार्यो के लिए दिन रात एक कर रहे है। गांव में घूम रहे मंदबुद्धि लोगों का इलाज करवाकर उनके घर पहुंचाने का कार्य लगातार जारी किया हुआ है। संयुक्त टीम का यह 82वां प्रयास था, जिसमें वह सफल हुए और परिवार से बिछुड़े मानसिक रोगी को एक बार फिर मिला दिया। कृष्ण लाल पुत्र लीलू राम जिला गांव कानौर, तहसील सूरतगढ़ का रहने वाला है।

    जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले यह व्यक्ति मिर्जेवाला रोड के पास घूमता हुआ पाया गया। इस व्यक्ति को केसरीसिंहपुर सेवादार जतिन इन्सां ने अपने साथी शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के जिम्मेदार राजेंद्र कुमार इन्सां के पास पहुंचाया गया। राजेंद्र इन्सां ने अपनी पहचान वह अन्य सूत्रों से सुराग निकाला, तो उसकी पहचान कृष्ण लाल हुई। घर का पता लगाकर उनके नजदीकी थाने को सूचना दी गई। आज उनके भाई राम व मां उन्हें लेने वहां पहुंचे और अपनी परिवार को देखकर आंखें नम हो गई। भाई राम ने कहा जन्माष्टमी में मेरा भाई कृष्णा लाल हमें मिला। हमने सोच छोड़ दी थी कि हमें हमारा भाई मिलेगा।

    वह 8 साल से लापता था। घर वालों ने मरा साबित कर दिया था। मैं डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं, जिनके सेवादार दिन रात लगे हुए हैं। आजकल के समय में कोई भाई बहन को नहीं संभालता और यह सेवादार धन्य हैं। सरकारी परमिशन के बाद उन्हें रवाना किया गया। राजेंद्र इन्सां सहित इस मानवता भलाई के कार्य में जगसीर इन्सां, जस्सू इन्सां, पूर्ण इन्सां, अशोक इन्सां व बहनें सरोज इन्सां, सुजान बहन सरोज इन्सां व सीमा इन्सां का सहयोग रहा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।