हमसे जुड़े

Follow us

15.1 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More

    रूस की स्पूतनिक वी वैक्सीन का उत्पादन करेगा पेरू

    ब्यूनस आयर्स (एजेंसी)। लैटिन अमेरिकी देश पेरू कोरोना संक्रमण की रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी का उत्पादन करेगा और दोनों देशों के बीच इस पर सहमति बन गई है। पेरू के राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा, ‘टीकाकरण के बिना पूर्ण आर्थिक सुधार नहीं होगा… मैं आपको सूचित करता हूँ कि पेरू और रूस की सरकारों के बीच वार्ता के परिणामस्वरूप देश में स्पूतनिक वी वैक्सीन के उत्पादन के लिए एक संयंत्र खोलने पर सहमति बनी है।’

    गौरतलब है कि रूस के स्पूतनिक वी वैक्सीन के कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ 83 फीसदी तक प्रभावी होने के दावे के बाद इस वैक्सीन की मांग बढ़ गई है। रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को ने कुछ समय पहले यह दावा किया। इसके अलावा, स्पूतनिक वी की उत्पादक कंपनी का कहना है कि वैक्सीन ‘कोरोना वायरस के सभी नये स्ट्रेन’ के खिलाफ प्रभावी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।