हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home कारोबार डीजल हुआ 20 प...

    डीजल हुआ 20 पैसे महंगा

    Petrol Diesel Price

    नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की मांग में आई जबरदस्त तेजी से दबाव में शुक्रवार को 18 दिनों के बाद डीजल की कीमतों में 20 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई जबकि 19वें दिन भी पेट्रोल की कीमतें यथावत बनी रही। गत पांच सितंबर को इन दोनों की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई थी। दिल्ली में आज इंडियन आॅयल के पंप पर पेट्रोल जहां 101.19 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वहीं डीजल 20 पैसे की बढ़त के साथ 88.82 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 88.82 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

    अमेरिका के तेल भंडार के तीन वर्ष के निचले स्तर पर आने तथा प्राकृतिक गैस के उत्पादन में कमी के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों मेंं तेजी आयी है। इसके बाद कल ब्रेट क्रुड 1.06 डॉलर चढ़कर 77.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिकी क्रूड 1.07 डॉलर बढ़कर 73.30 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

         शहर                   पेट्रोल                 डीजल 

    • दिल्ली————— 101.34—————— 88.82
    • मुंबई-—————107.26—————— 96.41
    • चेन्नई—————-98.96 -—————–93.46
    • कोलकाता————101.62—————-—91.72

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।