हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हाथों में उल्...

    हाथों में उल्टे झाड़ू और काले झंडे लेकर पालिका कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन

    Municipality Employees Protested

    सरकार पर वायदा पूरा न करने का आरोप लगाते हुए साधा निशाना

    कलायत (सच कहूँ न्यूज)।
    नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार को पालिका कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन में सफाई कर्मचारी न केवल अपने हाथों में उल्टे झाडू पकड़े हुए थे बल्कि काले झंडे भी लहराए जा रहे थे। कलायत ब्लॉक प्रधान नवीन की अध्यक्षता में आयोजित रोष प्रदर्शन के दौरान जहां कर्मचारियों में सरकार के प्रति काफी नाराजगी नजर आ रही थी। वहीं सरकार पर वायदाखिलाफी का आरोप भी लगाया। कर्मचारियों का कहना था कि जब सरकार द्वारा उनकी मांगों को माना जा चुका है तो फिर उसका परिपत्र जारी न करना सरकार की नीयत में खोट होने की ओर इशारा कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है, जिसके चलते ही कर्मचारियों को अपनी मांगें पूरी करवाने के लिए बार-बार विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी 30 सितम्बर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नगर पालिका संघ को चंडीगढ़ वार्ता के लिए बुलाया है। यदि इस वार्ता से भी कोई रास्ता नहीं निकला तो मजबूरन कर्मचारियों को हड़ताल का रूख करना पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेवारी सरकार की होगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।