हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश राष्ट्रपति, प...

    राष्ट्रपति, पीएम समेत कृतज्ञ राष्ट्र ने दी महात्मा गांधी और शास्त्री जी को श्रद्धांजलि

    Gandhi Jayanti

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। कोविंद ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट कर कहा, ‘गांधी जयंती के दिन बापू को श्रद्धांजलि।

    यह दिन हमारे लिए गांधीजी के संघर्ष और त्?याग को स्?मरण करने का अवसर है। आइए, हम सब उनकी शिक्षाओं, आदर्शों और जीवन-मूल्यों का अनुसरण करते हुए यह संकल्?प लें कि हम सब उनके सपनों का भारत बनाने की दिशा में सतत प्रयत्?नशील रहेंगे। उन्होंने शास्त्री जी को नमन करते हुए कहा कि वह देश के एक महान सपूत थे जिन्होंने पूर्ण निष्ठा, समर्पण तथा लगन के साथ राष्ट्र की सेवा की। उनकी सादगी, सदाचार और सत्यनिष्ठा आज भी सभी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

    जीवन एवं आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा

    मोदी शनिवार को यहां राजघाट स्थित बापू के समाधि स्थल भी गये और उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वहां सर्व धर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया। इसके बाद उन्होंने विजय घाट पहुंच कर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने महात्मा गांधी को उनकी 152वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका जीवन एवं आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

    गांधी जी के दिखाए गए मार्ग पर चल रही है सरकार: नड्डा

    उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। पूज्य बापू का जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा। गांधी जयंती पर मैं बापू को नमन करता हूं। उनके आदर्श सिद्धांत दुनिया भर में प्रासंगिक हैं और लाखों लोगों को मजबूती देते हैं। उन्होंने शास्त्री जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा कि मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित उनका जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

    नड्डा ने कहा कि सत्य एवं अहिंसा का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन। उनका स्वदेशी और सहकारिता का नारा देश को स्वावलंबी बनाने में बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गाँधी जी के दिखाए मार्ग पर चलकर प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार आत्मनिर्भर भारत बनाने को कृतसंकल्पित है।

    अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    नड्डा ने श्री शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट कर कहा कि जय जवान-जय किसान के प्रणेता, सादगी और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित से पोषित उनके विचार आज भी सभी के लिए प्रासंगिक हैं। राष्ट्रनिर्माण में उनका अमूल्य योगदान सदा अविस्मरणीय रहेगा।

    शाह ने ट्वीट कर कहा “महात्मा गांधी जी का विराट जीवन एक सतत राष्ट्र यज्ञ के समान था, जिसने सम्पूर्ण विश्व को शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। गांधी जी के स्वदेशी, स्वभाषा व स्वराज के विचार चिरकाल तक देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे।” एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि भारत रत्न शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। भारतीय स्वाभिमान के प्रतीक शास्त्री जी ने कठिन समय में अपने दृढ़ नेतृत्व से देशवासियों में राष्ट्रीय चेतना का संचार कर विश्व को भारत की संकल्प शक्ति से परिचित कराया। उनकी सादगी, ईमानदारी व देशप्रेम वंदनीय है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।