हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home देश वरिष्ठ कांग्र...

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता कान्ति कोली का निधन

    ठाणे (एजेंसी)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक कान्ति कोली का रात 75 साल की उम्र में लंबी बीमारी के कारण उनके आवास पर निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वह 1980 से 1990 के बीच ठाणे विधानसभा से दो बार विधायक भी रह चुके हैं।

    इसके साथ ही वह एक बार ठाणे नगर परिषद में सभासद भी रहे। कोली अखिल भारतीय कोली समाज, नई दिल्ली के महाराष्ट्र राज्य इकाई के अध्यक्ष एवं समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी थे। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके करीबी रहे तुकाराम डोंगरे ने कहा कि कोली के निधन से राज्य तथा देश में कोली समाज के लोगों को अपूरणीय क्षति हुई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।