हमसे जुड़े

Follow us

33.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home देश मनमोहन सिंह ड...

    मनमोहन सिंह डेंगू से पीड़ित, खतरे से बाहर

    Rajasthan News
    State Holidays News: डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर राज्य में 7 दिन की छुट्टी का ऐलान!

    नई दिल्ली (एजेंसी)। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) डेंगू से पीड़ित हैं और फिलहाल खतरे से बाहर हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स के सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री को डेंगू हुआ है। डॉ. सिंह की प्लेटलेट्स में वृद्धि हो रही है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री को तबीयत खराब होने के बाद 13 अक्टूबर को नई दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया था। उन्हें बुखार और कमजोरी की शिकायत के बाद अस्पताल में लाया गया था।

    डॉ. सिंह इस साल 19 अप्रैल को कोरोना वायरस से भी संक्रमित हो गए थे। पूर्व प्रधानमंत्री ने चार मार्च और तीन अप्रैल को कोविड टीका लिया गया। वह फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। साल 2009 में एम्स में उनकी बाईपास सर्जरी भी हुई थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।