हमसे जुड़े

Follow us

33.8 C
Chandigarh
Tuesday, April 14, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी धान किसानों क...

    धान किसानों के साथ अन्याय कर रही है योगी सरकार : प्रियंका

    Priyanka Gandhi

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश सरकार पर धान उत्पादक किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी फसल नहीं खरीदी जा रही है और उन्हें भारी नुकसान के साथ धान बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ न्याय करने की बजाय सरकार उन्हें डरा रही है और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की धमकी दे रही है। उनका कहना था कि न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों का हक है और यह उन्हें मिलना चाहिए

    किसानों को धमका रही है सरकार

    श्रीमती वाड्रा ने कहा, ‘भाजपा सरकार किसानों पर एनएसए लगाएगी, किसानों को धमकाएगी लेकिन, किसानों को एमएसपी नहीं देगी। उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश के कई जिलों में किसान 900-1000 रुपए कुंतल का नुकसान उठाकर धान बेचने को मजबूर हैं, जोकि सरासर अन्याय है। एमएसपी किसानों का हक है। कांग्रेस पूरी मजबूती से इस हक के लिए लड़ेगी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।