हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home देश कैप्टन कल कर ...

    कैप्टन कल कर सकते हैं नई पार्टी का ऐलान

    Captain-Amarinder-Singh sachkahoon

    चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह बुधवार को प्रदेश की सियासत में बड़ा धमाका करने वाले हैं। इसी को लेकर उन्होंने कल चंडीगढ़ में एक प्रैस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे अपनी नई पार्टी की घोषणा भी कर सकते हैं। इसी के चलते सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कैप्टन के कदम को भांपते हुए कांग्रेस ने अपने विधायकों से संपर्क साधा है।

    इसके अतिरिक्त बड़े नेताओं की कार्यशैली पर नजर रखी जा रही है। कहा जा रहा है कि कैप्टन के साथ कांग्रेस के कई बड़े नेता भी पार्टी को बाय-बाय कर सकते हैं। राणा गुरमीत सोढ़ी, साधु सिंह धर्मसोत, गुरप्रीत कांगड़, बलबीर सिद्धू और शाम सुंदर अरोड़ा को लेकर भी अटकलों का दौर जारी है। बताया जा रहा है कि 15 से अधिक विधायक कैप्टन खेमे में शुमार हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।