हमसे जुड़े

Follow us

16.6 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कोविड टीकाकरण...

    कोविड टीकाकरण में 56.91 लाख टीके लगे

    Corona Vaccination

    नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में पिछले 24 घंटे में 56.91 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 105.43 करोड़ से अधिक हो गया है। केन्द्रीय स्वास्थ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार यहां बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे देश में 56 लाख 91 हजार 175 कोविड टीके लगाए गए हैं। शनिवार सुबह सात बजे तक कुल कोविड टीकाकरण 105 करोड़ 43 लाख 13 हजार 977 हो गया। मंत्रालय ने बताया कि 13, 543 कोविड रोगी पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हो गए हैं।

    कोरोना महामारी के शुरू होने के बाद से अभी तक तीन करोड़ 36 लाख 41 हजार 175 लोग महामारी से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.19 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 14,313 नए कोविड मामले सामने आए हैं। देश में कुल एक लाख 61 हजार 555 कोविड मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण दर 0.47 प्रतिशत है। देशभर में कोविड-19 का परीक्षण जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 11 लाख 76 हजार 850 कोविड परीक्षण किए हैं। अब तक कुल 60 करोड़ 70 लाख 62 हजार 619 कोविड-19 परीक्षण किए गये हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।