हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश महाराष्ट्र के...

    महाराष्ट्र के अमरावती में फिर भड़की हिंसा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल किए तैनात

    अमरावती (एजेंसी)। महाराष्ट्र के अमरावती में शुक्रवार को हुई हिंसा और पथराव के विरोध में दूसरे पक्ष की ओर से शनिवार को शहर बंद का आह्वान किया गया। सुबह 10 बजे शहर के राजकमल चौक और गांधी चौक पर हजारों लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर ही रहे थे। तभी उनमें से कुछ लोगों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। इसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसमें कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। भीड़ को देखते हुए ग्रामीण इलाकों से भी फोर्स को शहर में बुलाया गया है।

    बता दें कि त्रिपुरा में हुए साम्प्रदायिक दंगों के विरोध में महाराष्ट्र के कई शहरों में शुक्रवार को मुस्लिम संगठनों ने बंद का ऐलान किया था। रजा अकादमी नाम की एक संस्था इसमें सक्रिय रूप से शामिल हुई थी। इस दौरान नांदेड, मालेगांव और अमरावती में हिंसा देखने को मिली थी। इस हिंसा में कई गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई थी। साथ ही एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए थे, इसमें दो पुलिस अधिकारी भी शामिल थे। हिंसक भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।