हमसे जुड़े

Follow us

14.1 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कोरोना मरीजों...

    कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से घटी

    coronavirus

    नयी दिल्ली। देश में जैसे-जैसे कोविड टीकाकरण का दायरा बढ़ रहा है, वैसे वैसे कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से घट रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में 11376 कोविड रोगी स्वस्थ हुए हैं। अभी तक तीन करोड़ 38 लाख 37 हजार 859 लोग कोविड संक्रमण से उबर चुके हैं। देश मे स्वस्थ होने की दर 98.26 प्रतिशत है।

    पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 11271 नए मामले सामने आए हैं। देश में इस समय एक लाख 35 हजार 918 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। यह संख्या पिछले 522 दिन में सबसे कम है। संक्रमण दर 0.39 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 57 लाख 43 हजार 840 कोविड टीके दिये गये हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण आज सुबह सात बजे तक 112 करोड़ एक लाख तीन हजार 225 गया है। देश में पिछले 24 घंटों में 12 लाख 55 हजार 904 कोविड परीक्षण किए गये हैं। अब तक कुल 62 करोड़ 37 लाख 51 हजार 344 कोविड परीक्षण किए हैं।

    झारखंड में कोरोना के 15 नये मरीज मिले, ठीक 26 हुए

    झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 26 लोग ठीक हुए है और 15 नये मरीज मिले हैं जबकि कोई भी मौत नहीं हुई है। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से आठ, देवघर से दो, पूर्वी सिंहभूम से चार और गुमला से एक नये कोरोना मरीज मिले है।राजधानी रांची जिले में 93 कोरोना के सक्रिय मामले है। वहीं, राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 348992 हो गया हैं और कुल 16456420 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 141 सक्रिय मामले हैं और कोरोना के 343713 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। अब तक 5138 मरीज की मौत राज्य में कोरोना से हुई हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।