हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सोनिया ने शां...

    सोनिया ने शांतिवन जाकर दी नेहरू को श्रद्धांजलि

    नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर रविवार को यहां उनके समाधि स्थल शांतिवन जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती गांधी ने पंडित नेहरू की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कार्यकतार्ओं के बीच जाकर शांति के प्रतीक के रूप में गुब्बारे भी उड़ाए। इससे पहले पंडित नेहरू को उनके उद्धरण के साथ याद करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि हमें जो चाहिए वह है शांति के माहौल की अगली पीढ़ी : पंडित जवाहरलाल नेहरू। भारत के पहले प्रधान मंत्री को याद कर रहा हूँ जिन्होंने सत्य, एकता और शांति को बहुत महत्व दिया।

    कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी पंडित नेहरू के एक विचार के साथ उन्हें उद्धत करते हुए कहा कि भारत भूमि में फैले सारे भारतवासी ही सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। भारत माता यही करोड़ों-करोड़ जनता है और भारत माता की जय उसकी भूमि पर रहने वाले इन सबकी जय है: पंडित जवाहर लाल नेहरू। भारत माता की जय में किसानों की जय है, जवानों की जय, श्रमिकों की जय है।’

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।