हमसे जुड़े

Follow us

14.4 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा द्रोणाचार्य अ...

    द्रोणाचार्य अवार्डी कबड्डी कोच असन सांगवान का भव्य स्वागत

    Kabaddi coach Asan Sangwan sachkahoon

    महामहीम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था सम्मानित

    • भिवानी के नाम जुड़ा तीसरा द्रोणाचार्य अवार्ड

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। कबड्डी कोच असन सांगवान को राष्ट्रपति द्वारा द्रोणाचार्य अवॉर्ड से पुरूस्कृत किए जाने के बाद उनका आज भिवानी लौटने पर खेल प्रेमियों ने भव्य स्वागत किया तथा फूल-मालाओं एवं ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें द्रोणाचार्य अवॉर्ड के रूप में एक कांस्य प्रतिमा, प्रमाण पत्र, औपचारिक पौशाक व नगद राशि भेंट की। इससे पूर्व असन सांगवान को अर्जुन पुरस्कार भी मिल चुका है। गौरतलब है कि असन सांगवान खुद कबड्डी के अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी होने के साथ इंडिया, ईरान व साउथ कोरिया कबड्डी टीम के कोच रह चुके हैं। असन सांगवान ने कहा कि अवॉर्ड मिलने से भिवानी के खेल प्रेमियों व खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। गौरतलब है कि गुरू द्रोणाचार्य अवार्ड भिवानी में तीसरा, जबकी कबड्डी खेल में देश का पहला अवार्ड उन्हें मिला है। इससे पहले भिवानी में कैप्टन हवासिंह व जगदीश कोच को बॉक्सिंग में द्रोणाचार्य अवार्ड मिले हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।