हमसे जुड़े

Follow us

26.4 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home कारोबार देश में पेट्र...

    देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 20वें दिन स्थिर

    Petrol and Diesel

    नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहने के बीच बुधवार को लगातार 20 वें दिन घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के भाव को स्थिर रखा। तेल उत्पादक देशों द्वारा उत्पादन नहीं बढ़ाने के बाद भारत और अमेरिका ने अपने रणनीतिक भंडार से कच्चे तेल को जारी करने की घोषणा की है। चीन , जापान और दक्षिण कोरिया से भी रणनीतिक भंडार से तेल जारी करने की अपील की गयी है। भारत 50 लाख बैरल तेल जारी करेगा। भारत का रणनीतिक तेल भंडार 3.8 करोड़ बैरल का है और यह देश के पूर्वी एवं दक्षिण तट पर स्थित है।

    केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच रुपये तथा 10 रुपये प्रति लीटर की कमी करने से देश में इसकी कीमतों में कमी आयी थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इन दोनों उत्पादों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कमी की है। इससे संबंधित राज्यों में इन दोनों पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतों में और कमी आयी है। घरेलू बाजार में बुधवार को 20 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। राजधानी दिल्ली में देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिके रहे। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

    देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

         शहर                  पेट्रोल                   डीजल 
    • दिल्ली————— 103.97-————— 86.67
    • मुंबई-—————109.98—————— 94.14
    • चेन्नई—————101.40 -————— 91.43
    • कोलकाता————104.67—————-89.79

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।