हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान श्रीगंगानगर ज...

    श्रीगंगानगर जिले में माकपा के कई नेता हुए कांग्रेस में शामिल

    CPI(M)

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव घोषित होने के बाद माकपा नेताओं का एक धड़ा कुछ कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हो गया। रायसिंहनगर से पूर्व विधायक सोना देवी बावरी की अगुवाई में जयपुर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने माकपा छोड़कर आए नेताओं और उनके साथियों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में माकपा के वरिष्ठ नेता और भूमि विकास बैंक रायसिंहनगर के पूर्व अध्यक्ष राकेश ठोलिया, मौजूदा अध्यक्ष इंद्रजीत डायरेक्टर, जीतराम मूंड, हरिसिंह भादू, पूर्व सरपंच लोकेंद्र कुलड़िया, माकपा के युवा नेता बलविंदरसिंह पीरांवाली,योगेश बिश्नोई, अखिल भारतीय किसान सभा के नेता राकेश गोदारा, स्टूडेंट फेडरेशन आॅफ इंडिया(एसएफआई) के रायसिंहनगर तहसील इकाई के पूर्व महासचिव रामचंद्र बिश्नोई सहित लगभग दो दर्जन लोग शामिल हैं। जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव से ठीक पहले इस उलटफेर से जिले में माकपा को झटका लगा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here