हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home देश मन की बात: भा...

    मन की बात: भारत में हर 10 दिन में एक यूनिकॉर्न : मोदी

    Mann Ki Baat sachkahoon

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत में आज हर 10 दिन में एक नया यूनिकॉर्न स्टार्टअप खड़ा हो रहा है, देश स्टार्टअप क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर रहा है और यहां की स्टार्टअप कंपनियां वैश्विक समस्याओं का समाधान प्रस्तुत कर रही हैं। मोदी ने अपने मासिक रेडियो संबोधन ‘मन की बात’ में देशवासियों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत की विकास गाथा का यह नया मोड़ है। पहले युवकों को नौकरी के लिए प्रेरित किया जाता था और आज अपना रोजगार शुरू करने वालों को सराहना और प्रोत्साहन मिल रहा है। मोदी ने कहा कि उनकी पहली सरकार आने के समय देश में 9-10 यूनिकॉर्न हुआ करते थे। यूनिकॉर्न ऐसी स्टार्टअप कंपनी को कहा जाता है, जिन का मूल्यांकन एक अरब डॉलर या 7000 करोड़ रुपए से कुछ ज्यादा होता है। उन्होंने कहा कि भारत यूनिकॉर्न के क्षेत्र में आज दुनिया में तेज उड़ान भर रहा है और एक रिपोर्ट के अनुसार देश में इस समय 70 से अधिक स्टार्टअप यूनिकॉर्न की श्रेणी में आ गए हैं। दुनिया का ध्यान इस ओर गया है। यूनिकॉर्न के क्षेत्र में भारत निवेश को आकर्षित कर रहा है तथा देश के युवा वैश्विक समस्याओं के समाधान में योगदान कर रहे हैं।

    प्रकृति का संरक्षण जरूरी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राकृतिक संसाधनों को बचाने और उन्हें फिर से उनके असली रूप लौटाने की अपील करते हुए कहा कि इसी में हम सबका हित है, जग का हित है। मोदी ने कहा कि हमारे देश में अनेक राज्य हैं, अनेक क्षेत्र है जहाँ के लोगों ने अपनी प्राकृतिक विरासत के रंगों को सँजोकर रखा है। इन लोगों ने प्रकृति के साथ मिलकर रहने की जीवनशैली आज भी जीवित रखी है। ये हम सबके लिए भी प्रेरणा है। हमारे आस-पास जो भी प्राकृतिक संसाधन है, हम उन्हें बचाएं, उन्हें फिर से उनका असली रूप लौटाएँ। इसी में हम सबका हित है, जग का हित है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here