हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कोरोना के खिल...

    कोरोना के खिलाफ जंग : देश में 128.76 करोड़ टीके लगे

    Corona Vaccination

    नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत पिछले 24 घंटे के दौरान 79.39 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं और इसके साथ ही कुल टीकाकरण 128.76 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में 79 लाख 39 हजार 38 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 128 करोड़ 76 लाख 10 हजार 590 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

    पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 6822 नए मामले सामने आए हैं। यह 558 दिन में सबसे कम है। देश में अभी 95 हजार 14 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। यह संक्रमित मामलों का 0.27 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.63 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 10004 कोविड रोगी स्वस्थ हुए हैं। अभी तक तीन करोड 40 लाख 79 हजार 612 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.36 प्रतिशत है। देश भर में पिछले 24 घंटों में कुल 10 लाख 79 हजार 384 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 64 करोड़ 94 लाख 47 हजार 14 कोविड परीक्षण किए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here