हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा आंदोलन में आए...

    आंदोलन में आए किसान ने की खुदकुशी

    The farmer committed suicide sachkahoon

    सोनीपत। राई थाना क्षेत्र में कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे प्रदर्शन में शामिल एक किसान ने बुधवार दोपहर केएमपी के पुल से नीचे जीटी रोड पर कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

    कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे प्रदर्शन में भाग लेने गोहाना क्षेत्र के गांव नयात का किसान धर्मपाल आया हुआ था। किसान यूनियन में सक्रिय रहने के चलते वह कई महीने से प्रदर्शन स्थल पर ही रह रहा था। बुधवार दोपहर में वो केएमपी पुल पर जीरो प्वाइंट के पास बैठा हुआ था। उसके साथ में कई अन्य किसान भी थे। तभी वह उनसे दूर जाकर काफी देर तक बैठा रहा। उसके बाद किसान धर्मपाल ने एकाएक पुल से नीचे जीटी रोड पर छलांग लगा दी। करीब 30 फिट नीचे सड़क पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां पर ड्यूटी कर रहा होमगार्ड रवि गौतम अपने साथी के साथ उसको तत्काल लेकर सिविल हास्पिटल पहुंचे। इमरजेंसी ने चिकित्सकों ने उसका परीक्षण करने आशंका जताई कि कूदने से पहले उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन भी किया है। उपचार शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। किसान धर्मपाल के बेटे विनोद कुमार ने पुलिस को उसके केजीपी से कूदकर जीवनलीला समाप्त करने की लिखित सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here