हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ प्रितपाल बलिय...

    प्रितपाल बलियावाल ने थामा कैप्टन अमरेन्द्र सिंह का हाथ

    Pritpal Baliwal

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही कांग्रेस नेता में एक-दूसरे दलों में जाने शुरू हो गए हैं। राष्ट्रीय कोआॅर्डिनेटर और प्रवक्ता रहे प्रितपाल सिंह बलियावाल पहले ऐसे नेता बने जिन्होंने कांग्रेस छोड़कर कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस जॉइन की है। बलियावाल ने दो दिन पहले ही कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा था। बुधवार को बलियावाल ने चंडीगढ़ में कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की और उनके साथ आने का ऐलान किया। नवजोत सिद्धू बने पार्टी छोड़ने की वजह: सोनिया गांधी को इस्तीफा भेजने के बाद प्रितपाल सिंह बलियावाल ने नवजोत सिंह सिद्धू को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था।

    बलियावाल ने कहा था कि नवजोत सिद्धू भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। इसी कारण पार्टी को खत्म करने की ओर बढ़ रहे हैं। प्रितपाल सिंह बलियावाल कांग्रेस पार्टी की बात राष्ट्रीय मीडिया के समक्ष बाखूबी रखते रहे हैं। वह पहले से ही नवजोत सिद्धू के साथ एक मत नहीं हो पा रहे थे। पाकिस्तान में नवजोत सिद्धू के इमरान खान को भाई कहने के बाद दूरियां और बढ़ गईं। सिद्धू ने बलियावाल को डिबेट में हिस्सा नहीं लेने के आदेश दिए थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here